टिहरी: यहाँ गुलदार ने तीन साल के मासूम को बनाया निवाला, परिवार में मचा कोहराम

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: प्रताप नगर क्षेत्र के भरपुरिया गांव में आंगन में खेल रहे बच्चे को गुलदार ने निवाला बना लिया। सूचना पर वन विभाग, राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों ने गुलदार को नरभक्षी घोषित किए जाने की मांग उठाई है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

यह घटना प्रताप नगर के भरपुरिया गांव में रात आठ बजे हुई। यहां के निवासी सूरज सिंह पंवार का करीब तीन वर्षीय बेटा आरव आंगन में खेल रहा था। अचानक घात लगाए हुआ गुलदार आरव को आंगन से उठाकर करीब 100 मीटर दूर ले गया। परिजनों एवं ग्रामीणों के हल्ला मचाने पर गुलदार ने बच्चे को छोड़ दिया। जिस पर आनन फानन में ग्रामीण और परिजनों द्वारा बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव लाया गया जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर वन क्षेत्राधिकार एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।