टिहरी: गैस सिलेंडर फटने से तीन घायल

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: थाना लंबगांव क्षेत्र के ग्राम कोरदी में गैस सिलेंडर फट गया। इससे घर में मौजूद तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस टीम ने गांववालों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को जिला अस्पताल बौराड़ी भिजवाया।

थाना लंबगांव को आज सुबह सूचना मिली की ग्राम कोरदी पट्टी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलेण्डर फटने से 03 व्यक्ति घायल हो गए हैं। सूचना पर तत्काल चौकी सिलारी टीम मौके पर पहुंचे। गांववालों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बौराड़ी भिजवाया गया। घायलों में बलवीर सिंह नेगी गंभीर रूप से घायल है।

Uttarakhand Uttarakhand

घायलों का नाम/पता
1- बलवीर सिंह नेगी पुत्र श्री कीर्ति सिंह नेगी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी पट्टी रोनद थाना लम्बगांव
2- रीना देवी पत्नी बलवीर सिंह नेगी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी थाना लम्बगांव
3- अभिषेक चौहान पुत्र प्रताप सिंह उम्र 19 वर्ष नि. गोदड़ी थाना लम्बगांव

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

राहत एवं बचाव पुलिस टीम-
1-Hc 91 ना.पु. अरविन्द कुमार
2-Hc 47 ना.पु. सुरेन्द्र सिंह
3-Hg सूरज नेगी