खुशखबरी: विधायक किशोर ने शिक्षा मंत्री का जताया आभार, जानिए क्या नया मिला टिहरी को❓

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी। लंबे समय के इंतजार के बाद पीजी कालेज नई टिहरी को आईटी लैब की सुविधा मिल सकेगी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय के अथक प्रयास से आईटी लैब की स्थापना के लिए 341. 99 लाख रुपए धनराशि की स्वीकृत मिल गई है।

नई टिहरी पीजी कालेज में आईटी लैब स्वीकृत करने के लिए विधायक किशोर उपाध्याय ने स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत के प्रति आभार व्यक्त किया। उपाध्याय ने कहा कि टिहरी में विकास की अनन्त संभावनायें हैं और मुख्यत: शिक्षा के क्षेत्र में। उपाध्याय ने आगे कहा कि उन्होंने 2003 में इस महा विद्यालय की स्थापना की थी। इस महाविद्यालय में उत्तर भारत में सबसे अधिक विषय हैं, लेकिन महाविद्यालय को उस स्वरूप में विकसित नहीं किया जा सका, जिससे महा विद्यालय अपनी एक अलग पहचान नहीं बना पाया। बताया कि अभी हाल ही में महा विद्यालय को उसका भूमि व भवन प्राप्त हुआ है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने महा विद्यालय में IT लैब की स्थापना हेतु रू. 341.99 लाख रुपये की धन राशि स्वीकृति की है। IT Lab की स्थापना से विद्यार्थियों को स्वयं को आज के शिक्षा जगत के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय वातावरण में सामंजस्य स्थापित करने और अपनी बौद्धिक क्षमताओं के विकास के नये सोपान उपलब्ध होंगे।