केदारनाथ धाम: सुमेरु पर्वत से आया एवलांच, कई बार सामने आ चुकी यहां ऐसी घटना

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

रुद्रप्रयाग: प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में एक बार फिर हिमस्खलन की घटना की सामने आई है। सुबह 7:30 बजे सुमेरु पर्वत पर आया एवलांच केदारनाथ धाम से लगभग तीन-चार किलोमीटर दूर था। हिमस्खलन को देखकर श्रद्धालुओं की सांसे अटक गईं। केदारनाथ मंदिर के पीछे सुमेरु पर्वत से बर्फ पिघलकर बहने लगी। गनीमत रही कि एवलांच केदारनाथ धाम से दूर होने के कारण जान-माल का नुकसान नहीं हुआहुआ। 

केदारनाथ मंदिर के पीछे सुमेरु पर्वत पर एक बार फिर से एवलांच आया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि इससे अभी तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है। न ही सरस्वती नदी का जलस्तर बढ़ा है।

Uttarakhand Uttarakhand

बता दें कि, अक्सर इस प्रकार की घटना उच्च हिमालय क्षेत्र में होती रहती है। केदारनाथ धाम में इस साल मई में भी एवलांच आया था जबकि बीते साल सितंबर और अक्टूबर में भी एवलांच की तीन घटनाएं हुई थीं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

इसी तरह से 9 जून 2023 को केदारनाथ में चोराबाड़ी ग्लेशियर जोन में हिमस्खलन हुआ था। इस हिमस्खलन के वीडियो में पहाड़ पर काफी देर तक बर्फीला गुबार उड़ता हुआ दिखाई दिया था। इस दौरान केदारनाथ धाम में मौजूद कई श्रद्धालुओं ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया था। बीते दस माह में यहां एवलांच की यह पांचवीं घटना है।