आज 17 दिसंबर, रविवार का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

आज मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। जिसे विवाह पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आइए ज्योतिषाचार्य उदय शंकर भट्ट से जानते हैं आज शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक रहने वाला है।


हिमशिखर धर्म डेस्क

Uttarakhand

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष है। आज सूर्यदेव की कृपा प्राप्त करने का दिन है। आज लाल वस्त्र पहनें, सूर्यदेव का पूजन करें और लाल चंदन या केसर कर तिलक मस्तक पर लगाएं।

इसके साथ ही आज भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह की वर्षगांठ भी है, जिसे विवाह पंचमी 2023 के तौर पर जाना जाता है। धर्म ग्रंथों की मानें तो मार्गशीर्ष महीने में ही इनका विवाह हुआ था। ऐसे में प्रत्येक वर्ष इनका विवाहोत्सव विवाह पंचमी की तरह लोग मनाते हैं। इस दिन जो लोग विधि-विधान से भगवान श्री राम और माता सीता की पूजा-उपासना करते हैं, उनकी शादीशुदा जिंदगी खुशियों से भरी रहती है।

विवाह पंचमी पर आपको पूजा, व्रत करना है तो सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि कर लें। साफ कपड़े पहनें। व्रत करने का संकल्प लें। घर के किसी भी एक हिस्से में चौकी स्थापित करें. लाल कपड़े बिछाकर वहां भगवान राम और माता सीता की मूर्ति या तस्वीर रखें। धूप, दीपक जलाएं. फूल, तिलक, कुमकुम, रोली, गुलाल आदि अर्पित करें। पीले और लाल फूल चढ़ाएं। भोग लगाकर आरती करें।

आज का पंचांग

Uttarakhand Uttarakhand

सूर्योदय: 07:11
सूर्यास्त: 17:27
तिथि: पञ्चमी – 17:33 तक
नक्षत्र: धनिष्ठा – 02:54, दिसम्बर 18 तक
योग: हर्षण – 00:36, दिसम्बर 18 तक
करण: बालव – 17:33 तक
द्वितीय करण: कौलव – 04:22, दिसम्बर 18 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: रविवार
महीना: मार्गशीर्ष
चन्द्र राशि: मकर – 15:45 तक
सूर्य राशि: धनु

तिथि पंचमी 17:34 तक
नक्षत्र धनिष्ठा 26:46 तक
प्रथम करण
द्वितिय करण
बालव
करण
17:34 तक
28:22 तक
पक्ष शुक्ल
वार रविवार
योग हर्षण 24:31 तक
सूर्योदय 07:11
सूर्यास्त 17:22
चंद्रमा मकर
राहुकाल 16:06 − 17:22
विक्रमी संवत् 2080
शक सम्वत 1944
मास मार्गशीर्ष
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:56 − 12:30

 

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

पढ़ते रहिए हिमशिखर खबर, आपका दिन शुभ हो…