लाडेसर आश्रम ने टिहरी झील में सनातन धर्म प्रचार को लेकर निकाली रैली

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

चंबा:लाडेसर आश्रम की ओर से टिहरी बांध की झील में सनातन धर्म प्रचार को लेकर रैली का आयोजन किया गया। जिसमें धार्मिक ग्रंथों की शिक्षा एवं कर्मयोग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

टिहरी झील में लाडेसर आश्रम से जुड़े लोगों ने बोट में बैठकर झंडा फहराते हुए रैली निकाली। इसके बाद सनातन धर्म की भूमिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी में श्रीमद्भगवद्गीता के साथ-साथ रामायण व महाभारत के मुख्य पात्रों एवं घटनाओं का वर्णन किया गया। संगोष्ठी में धार्मिक ग्रंथों पर प्रश्न भी पूछे गए। ज्योतिषाचार्य डा मनोज कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में बताया कि सनातन धर्म अनंत है तथा यही सत्य है। इसका अर्थ है शाश्वत अर्थात हमेशा रहने वाला। यह युगों से चला आ रहा है। प्रत्येक नागरिक को कर्मयोगी बनना चाहिए अर्थात कर्म को प्रधान मानकर कड़ा परिश्रम करना चाहिए। भगवान कृष्ण ने भी गीता के उपदेश में कर्म के महत्व पर प्रकाश डाला है। हमें परिणाम की चिंता नहीं होनी चाहिए। सनातन धर्म में भगवान ने बार-बार अवतार लेकर समय-समय पर धर्म की रक्षा की है।

Uttarakhand Uttarakhand

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

लाडेसर आश्रम संचालिका मंजू शेखावत ने कहा कि सनातन परम्परा का पालन करके भारत दुनिया का सिरमौर होगा। सनातन धर्म हमें प्रकृति का संरक्षण सिखाता है। प्रकृति को संरक्षित करके देश को उन्नति के शिखर पर पहुंचाया जा सकता है।