आज का पंचांग: 28 मार्च, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

सुप्रभातम्,

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलमयी है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रही है। आज चैत मास  की 14 गते है।

आज का पंचांग

बृहस्पतिवार, मार्च 28, 2024
सूर्योदय: 06:15 ए एम
सूर्यास्त: 06:37 पी एम
तिथि: तृतीया – 06:56 पी एम तक
नक्षत्र: स्वाती – 06:38 पी एम तक
योग: हर्षण – 11:13 पी एम तक
करण: विष्टि – 06:56 पी एम तक
द्वितीय करण: बव – पूर्ण रात्रि तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: गुरुवार
अमान्त महीना: फाल्गुन
पूर्णिमान्त महीना: चैत्र
चन्द्र राशि: तुला
सूर्य राशि: मीन
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2081 पिङ्गल

आज का भगवद् चिन्तन

 विनम्रता की एक बूँद

क्रोध के क्षणों में आपके प्रेम और विनम्रता भरे दो शब्द उसी प्रकार कार्य करते हैं जिस प्रकार जलती हुई माचिस की तिल्ली में एक बूँद पानी। विनम्रता रूपी जल की एक बूँद क्रोधाग्नि की भयावह लपटें उठने से पूर्व ही उसे शांत कर देती हैं। समझदार व्यक्ति बड़ी से बड़ी टकराव की स्थिति को दो शब्द प्रेम के बोलकर संभाल लेते हैं। जीवन में एक बात अवश्य ध्यान देने योग्य है, कि क्रोध को क्रोध से नहीं, बोध से ही जीता जा सकता है।

Uttarakhand Uttarakhand

सत्य है कि लोहे से ही लोहे को काटा जा सकता है और पत्थर से ही पत्थर को तोड़ा जा सकता है। लेकिन हृदय चाहे कितना भी कठोर क्यों न हो उसको पिघलाने के लिए कभी भी कठोर वाणी कारगर नहीं हो सकती क्योंकि वह केवल और केवल नरम वाणी से ही पिघल सकता है। हर स्थिति में संयम रखना सीखो, संयम ही आपको जीवन में अनेक क्लेशों से बचा सकता है।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

गौ माता की जय हो।