आज का पंचांग: 14 मई, वृषभ संक्रांति आज

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज वृषभ संक्रांति है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में संक्रमण करते हैं तो इसे संक्रांति कहा जाता है। इस दिन को एक त्यौहार के रूप में भी मनाया जाता है। जिस दिन सूर्य देव अपनी राशि बदलत  हैं, स दिन संक्रांति मनाई जाती है। संक्रांति के दिन लोग पूरे विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि संक्रांति के दिन सच्चे मन से सूर्य देव की पूजा करने और अर्घ्य देने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। साथ ही जीवन में सभी प्रकार के रोग और व्याधियों से मुक्ति मिल जाती है।

वृषभ संक्रांति का महत्व

वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस दिन दान करने का बहुत महत्व है। मान्यता है कि जो लोग इस दिन दान-पुण्य करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। संक्रांति के दिन जरूरतमंदों को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य देने वाला होता है। इस दिन वस्त्र दान और धन दान करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग संक्रांति के दिन व्रत रखते हैं और विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा करते हैं, उन्हें सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और उन्हें सुख-शांति मिलती है। साथ ही धन, समृद्धि और ऐश्वर्य की भी प्राप्ति होती है।

Uttarakhand Uttarakhand

संक्रान्ति फलम

वस्तुओं की लागत महँगी होगी।
लोग खांसी और ठण्ड से पीड़ित होंगे।

आज का पंचांग

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

मंगलवार, मई 14, 2024
सूर्योदय: 05:31
सूर्यास्त: 19:04
तिथि: सप्तमी – 04:19, मई 15 तक
नक्षत्र: पुष्य – 13:05 तक
योग: गण्ड – 07:26 तक
करण: गर – 15:29 तक
द्वितीय करण: वणिज – 04:19, मई 15 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: मंगलवार
अमान्त महीना: वैशाख
पूर्णिमान्त महीना: वैशाख
चन्द्र राशि: कर्क
सूर्य राशि: मेष – 18:04 तक