नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा; राष्ट्रपति ने स्वीकार किया, 8 जून को तीसरी बार ले सकते हैं शपथ

लोकसभा चुनाव का रिजल्ट सामने आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। उन्हें मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उधर नई सरकार के गठन को लेकर दिल्ली में सियासी पारा चढ़ता जा रहा। इंडिया गठबंधन और एनडीए दोनों ही बैठकों में जुटे हैं।


  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा इस्तीफा
  • लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आते ही बड़ा सियासी घटनाक्रम
  • राष्ट्रपति ने नई सरकार के गठन तक जिम्मेदारी संभालने को कहा
  • 8 जून को एनडीए की नई सरकार का हो सकता है शपथ ग्रहण

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लोकसभा भंग करने की सिफारिश करते हुए अपना और अन्य मंत्रियों का इस्तीफा सौंपा। जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर कर लिया। साथ ही राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी से अगली सरकार के गठन तक बतौर कार्यकारी प्रधानमंत्री जिम्मेदारी संभालने की अपील की।

8 जून को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

सूत्रों के अनुसार, 7 जून को संसदीय दल की बैठक होगी और अगले दिन यानी 8 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

Uttarakhand Uttarakhand

गठबंधन की होगी देश की अगली सरकार

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

लोकसभा चुनाव के नतीजों का एलान हो चुका है और 543 लोकसभा सीटों में से 240 सीटों पर भाजपा और 99 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को 292 और कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं। नतीजों से स्पष्ट है कि देश में अगली सरकार गठबंधन की होगी। सरकार गठन को लेकर बुधवार को एनडीए की बैठक होगी। वहीं विपक्षी गठबंधन भी आज बैठक करेगा। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, लेकिन इस बार भाजपा को सरकार चलाने के लिए सहयोगी पार्टियों के समर्थन की जरूरत है। खासकर जदयू और तेदेपा का समर्थन जरूरी होगा।