आज का पंचांग: अपने दुःख अप्रकट रखें

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज आषाढ़ मास की 29 गते है।

आज का पंचांग

शनिवार, जुलाई 13, 2024
सूर्योदय: 05:32 ए एम
सूर्यास्त: 07:21 पी एम
तिथि: सप्तमी – 03:05 पी एम तक
नक्षत्र: हस्त – 07:15 पी एम तक
योग: शिव – पूर्ण रात्रि तक
करण: वणिज – 03:05 पी एम तक
द्वितीय करण: विष्टि – 04:18 ए एम, जुलाई 14 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: शनिवार
अमान्त महीना: आषाढ़
पूर्णिमान्त महीना: आषाढ़
चन्द्र राशि: कन्या
सूर्य राशि: मिथुन
शक सम्वत: 1946 क्रोधी
विक्रम सम्वत: 2081 पिङ्गल
गुजराती सम्वत: 2080 राक्षस

आज का विचार

जीवन में सपनों के लिए कभी अपनों से दूर न होना क्योंकि जीवन में अपनों के बिना सपनों का कोई मोल नहीं ।

Uttarakhand Uttarakhand

आज का भगवद् चिन्तन

अपने दुःख अप्रकट रखें

दुःख होने से भी दुःख प्रकट करना अधिक पीड़ादायी होता है।दुःख प्रकट करने से दुःख कभी कम नहीं होंगे लेकिन जहाँ-तहाँ अपने दुःख को प्रकट करने से दुःख हमारी पीड़ा को और अधिक बढ़ाने वाला ही है। जब हम किसी बात की बार-बार चर्चा करते हैं तो सुख हो अथवा दुःख उसका प्रभाव हमारी चर्या पर भी अवश्य पड़ता है। अपने दुःखों को कभी किसी के मनोरंजन का साधन ना बनने दें।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

महापुरुषों ने तो उपदेश किया है कि रहिमन निज मन की व्यथा,मन ही राखो गोय अर्थात अपने मन की व्यथा को मन में ही छुपा कर रखें क्योंकि उसका समाधान केवल आपसे ही निकलेगा। आप दुनिया को रो-रोकर अपना दुखड़ा सुनायेंगे लेकिन वही लोग हँस-हँसकर सबके सामने उसका बखान करेंगे। प्रभु पर विश्वास करें और धैर्य रखें सूर्यास्त हुआ है तो शीघ्र ही सूर्योदय भी अवश्य होगा।