आज का पंचांग: सामाजिक भी बनें

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज सावन की 2 गते है।

आज का पंचांग

बुधवार, जुलाई 17, 2024
सूर्योदय: 05:34 ए एम
सूर्यास्त: 07:20 पी एम
तिथि: एकादशी – 09:02 पी एम तक
नक्षत्र: अनुराधा – 03:13 ए एम, जुलाई 18 तक
योग: शुभ – 07:05 ए एम तक
करण: वणिज – 08:54 ए एम तक
द्वितीय करण: विष्टि – 09:02 पी एम तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: बुधवार
अमान्त महीना: आषाढ़
पूर्णिमान्त महीना: आषाढ़
चन्द्र राशि: वृश्चिक
सूर्य राशि: कर्क
शक सम्वत: 1946 क्रोधी
विक्रम सम्वत: 2081 पिङ्गल

आज का भगवद् चिन्तन

Uttarakhand Uttarakhand

सामाजिक भी बनें

हम केवल अपने लिए जीकर मानव नहीं कहला सकते हैं।मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और सामाजिक प्राणी होना अर्थात् अपने एवं अपनों के साथ-साथ समाज के लिए भी कुछ करना। समाज में हमारे बहुत सारे अधिकार हैं।निजी सुख के लिए उन अधिकारों का अवश्य प्रयोग करना चाहिए लेकिन समाज के प्रति हमारे बहुत सारे कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व भी हैं इसलिए सामाजिक हित में उनका ध्यान रखना भी आवश्यक हो जाता है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

हमारा मनुष्य होना तब तक सार्थक नहीं जब तक इस प्रकृति-पर्यावरण एवं समाज के लिए ये जीवन उपयोगी न बन सके।सामाजिक हित में धन से समर्थ हैं तो धन का दान करें, तन से समर्थ हैं तो तन का दान करें एवं दोनों से ही असमर्थ हैं तो कम से कम जो लोग सेवा कार्यों में लगे हैं उनका उत्साह वर्धन एवं मार्गदर्शन करते हुए मन का दान करें। समाज में रहते हैं तो सामाजिक भी बनें।