आज का पंचांग: सावन का पहला सोमवार

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज सावन की 7 गते और पहला सोमवार है।

आज का पंचांग

सोमवार, जुलाई 22, 2024
सूर्योदय: 05:37 ए एम
सूर्यास्त: 07:18 पी एम
तिथि: प्रतिपदा – 01:11 पी एम तक
नक्षत्र: श्रवण – 10:21 पी एम तक
योग: प्रीति – 05:58 पी एम तक
करण: कौलव – 01:11 पी एम तक
द्वितीय करण: तैतिल – 11:48 पी एम तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: सोमवार
अमान्त महीना: आषाढ़
पूर्णिमान्त महीना: श्रावण
चन्द्र राशि: मकर
सूर्य राशि: कर्क

सावन पहला सोमवार आज

श्रावण मास भोलेनाथ की कृपा पाने और उन्हे प्रसन्न करने के लिए सबसे लाभदायक माना जाता है। इसे सनातन धर्म में बेहद पवित्र महीने के रूप में देखा जाता है। सावन के शुरू होते ही कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो जाती है। इस महीन में शिव भक्त कांवड़ यात्रा निकालते हैं, व्रत रखते हैं और शिवालयों में जाकर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं।

कैसे रखा गया इस महीने का नाम सावन

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, पांचवां महीना सावन है। वहीं, हिंदू महीनों के नाम पूर्णिमा के दिन चंद्रमा के नक्षत्र में देखते हुए रखे गए हैं। जब हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना शुरू होता है, तब चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में होते हैं. यही वजह है कि इस महीने का नाम श्रावण मास कहा गया। फिर धीरे-धीरे श्रावण को सावन कहा जाने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *