आज का पंचांग: महाभारत युद्ध से पहले अर्जुन हो गए थे भ्रमित; श्रीकृष्ण ने समझाया भ्रम होगा तो सफलता नहीं मिलेगी

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

महाभारत में कौरव और पांडवों की सेनाएं युद्ध के लिए आमने-सामने खड़ी थीं। श्रीकृष्ण अर्जुन के सारथी बने थे। युद्ध शुरू होने से ठीक पहले अर्जुन ने श्रीकृष्ण से कहा कि मेरे रथ को कौरवों की सेना की ओर ले चलो। मैं पितामह भीष्म, द्रोणाचार्य, दुर्योधन, अश्वत्थामा और कर्ण को देखना चाहता हूं।

श्रीकृष्ण ने रथ आगे बढ़ा दिया। दोनों सेनाओं के बीच में पहुंचकर श्रीकृष्ण ने रथ रोक दिया। अर्जुन ने कौरव पक्ष को देखा और कुछ देर सोच-विचार करने के बाद श्रीकृष्ण से कहा कि माधव मैं युद्ध नहीं करना चाहता।

श्रीकृष्ण ने अर्जुन की ओर देखा तो वे समझ गए कि अर्जुन भ्रमित हो गया है। अर्जुन ने आगे कहा कि मैं ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा हूं, मेरा मुंह सूख रहा है, मेरा शरीर कांप रहा है, मैं धनुष नहीं उठा पा रहा हूं। मेरा मन भ्रमित है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं युद्ध करूं या न करूं।

श्रीकृष्ण ने कहा कि हमारी सारी कमजोरियां चल सकती हैं, लेकिन भ्रम नहीं चल सकता है। तुम युद्ध इसलिए नहीं करना चाहते हो, क्योंकि तुम्हारे सामने कुटुंब के लोग हैं। जबकि तुम धर्म की रक्षा के लिए युद्ध कर रहे हो, इसलिए मन में कोई भ्रम मत रखो। धर्म को बचाना है।

Uttarakhand Uttarakhand

इसके बाद श्रीकृष्ण ने अर्जुन का भ्रम दूर करने के लिए 700 श्लोकों में गीता का उपदेश दिया। गीता सुनने के बाद अर्जुन ने कहा कि अब मेरा भ्रम दूर हो गया अब मैं तैयार हूं।

श्रीकृष्ण की सीख

हम जब भी कोई काम शुरू कर रहे होते हैं, तब हमारे मन में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए, अगर मन में कोई भ्रम होगा तो काम करना बहुत मुश्किल हो जाएगा और सफलता मिलने की संभावनाएं खत्म हो जाएंगी। इसलिए भ्रम से बचें और पूरी ईमानदारी के साथ फल की चिंता किए बिना अपने कर्म करते रहें।

आज का कैलेंडर

तिथिद्वादशी 🌒 सायं 07:25 बजे तक
नक्षत्रआर्द्रा 🌟 05:53 PM तक
त्रयोदशी 🌓
पुनर्वसु 🌠
योगविष्कम्भ 🧘 12:07 PM तक 🗓️
करणबावा 🌄 07:47 AM तक 🗓️
प्रीति 🧘
बलवा 🌄 07:25 PM तक 🗓️
काम करने के दिनरविवाड़ा ☀️🗓️
कौलव 🌄
पक्षशुक्ल पक्ष 🌒🌕

चन्द्र मास, संवत और बृहस्पति संवत्सर

विक्रम संवत2081 पिंगला 🗓️
संवत्सरपिंगला 02:14 PM, अप्रैल 29, 2024 तक 🗓️
शक संवत1946 क्रोधी 🗓️
कलायुक्त 🗓️
गुजराती संवत2081 नाला 🗓️
चन्द्रमासामाघ – पूर्णिमांत 🗓️
दायाँ/गेट27 🗓️
मघा – अमंता 🗓️

राशि और नक्षत्र

राशिमिथुन ♊
नक्षत्र पदआर्द्रा 🌟 सुबह 11:54 बजे तक 🗓️
सूर्य राशिमकर ♑
आर्द्रा 🌟 05:53 PM तक 🗓️
सूर्य नक्षत्रधनिष्ठा ✨
सूर्य पदधनिष्ठा ✨ 02:57 PM तक 🗓️
धनिष्ठा ✨
पुनर्वसु 🌠 11:52 PM तक 🗓️
पुनर्वसु 🌠 05:54 AM, फरवरी 10 तक 🗓️
पुनर्वसु 🌠

आज का विचार

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

जीवन को दो तरीकों से सुखद बनाया जा सकता है। पहला यह है कि जो तुम्हें पसंद है उसे प्राप्त कर लो या दूसरा जो आपको प्राप्त है उसे पसंद कर लो.