आज का पंचांग : मन पर कई आक्रमण हो रहे हैं, इनमें नया नशे का है

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

हमारे मन पर चारों तरफ से आक्रमण हो रहे हैं। विचारों का आक्रमण हो रहा है, कहीं क्रोध प्रहार कर रहा है, कहीं वासनाओं ने घेर रखा है। इन सबके साथ एक नया आक्रमण चला है और वो है नशे का।

खासतौर पर शराब के नशे के दुष्परिणाम आ रहे हैं। अब तो चिंता पालनी चाहिए। भारत में शराब की खपत तीन गुना बढ़ गई है और हर साल बढ़ेगी। जानकार लोग कहते हैं आने वाले तीन साल में शराब की खपत 4% बढ़ने वाली है। चिंता इसलिए पालें कि हमारा देश युवा आबादी का देश है।

विश्व में अनेक देश अपने लोगों को शराब से दूर रखने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हमारे देश में जहां रज-रज, कण-कण में धर्म-संस्कृति बसी है, वहां वो ही लोग शराब को प्रश्रय दे रहे हैं, जिनके कंधे पर धर्म-अध्यात्म की डोली हमने छोड़ रखी है।

Uttarakhand Uttarakhand

आषाढ़ कृष्ण पक्ष षष्ठी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, ज्येष्ठ |

आज षष्ठी तिथि 02:46 PM तक उपरांत सप्तमी | नक्षत्र शतभिषा 01:01 AM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा | विष्कुम्भ योग 09:34 AM तक, उसके बाद प्रीति योग | करण वणिज 02:47 PM तक, बाद विष्टि 02:14 AM तक, बाद बव | आज राहु काल का समय 03:48 PM – 05:29 PM है | आज चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा |

  1. विक्रम संवत – 2082, कालयुक्त
  2. शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
  3. पूर्णिमांत – आषाढ़
  4. अमांत – ज्येष्ठ

तिथि

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
  1. कृष्ण पक्ष षष्ठी   – Jun 16 03:31 PM – Jun 17 02:46 PM
  2. कृष्ण पक्ष सप्तमी   – Jun 17 02:46 PM – Jun 18 01:35 PM

नक्षत्र

  1. शतभिषा – Jun 17 01:13 AM – Jun 18 01:01 AM
  2. पूर्वभाद्रपदा – Jun 18 01:01 AM – Jun 19 12:23 AM