आज का पंचांग : हार मत मानिये

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वादशी, सिद्धार्थ संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, ज्येष्ठ |

आज द्वादशी तिथि 01:22 AM तक उपरांत त्रयोदशी  नक्षत्र भरणी 05:38 PM तक उपरांत कृत्तिका सुकर्मा योग 04:57 PM तक, उसके बाद धृति योग | करण कौलव 02:56 PM तक, बाद तैतिल 01:22 AM तक, बाद गर | आज राहु काल का समय 04:30 PM – 06:00 PM है | आज 11:03 PM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा

करण

  1. कौलव – Jun 22 04:28 AM – Jun 22 02:56 PM
  2. तैतिल – Jun 22 02:56 PM – Jun 23 01:22 AM
  3. गर – Jun 23 01:22 AM – Jun 23 11:46 AM

योग

  1. सुकर्मा – Jun 21 08:29 PM – Jun 22 04:57 PM
  2. धृति – Jun 22 04:57 PM – Jun 23 01:17 PM

वार

  1. रविवार

सूर्य और चंद्रमा का समय

  1. सूर्योदय – 5:46 AM
  2. सूर्यास्त – 7:11 PM
  3. चन्द्रोदय – Jun 22 2:23 AM
  4. चन्द्रास्त – Jun 22 4:07 PM

अशुभ काल

  1. राहू – 5:30 PM – 7:11 PM
  2. यम गण्ड – 12:28 PM – 2:09 PM
  3. कुलिक – 3:50 PM – 5:30 PM
  4. दुर्मुहूर्त – 05:24 PM – 06:17 PM
  5. वर्ज्यम् – 04:33 AM – 06:00 AM, 04:27 AM – 05:54 AM

शुभ काल

  1. अभिजीत मुहूर्त – 12:02 PM – 12:55 PM
  2. अमृत काल – 01:16 PM – 02:43 PM
  3. ब्रह्म मुहूर्त – 04:10 AM – 04:58 AM

आनन्दादि योग

  1. कालदण्ड Upto – 05:38 PM
  2. ध्रूम

सूर्या राशि

  1. सूर्य मिथुन राशि पर है

चंद्र राशि

  1. चन्द्रमा जून 22, 11:03 PM तक मेष राशि उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा

चन्द्र मास

  1. अमांत – ज्येष्ठ
  2. पूर्णिमांत – आषाढ़
  3. शक संवत (राष्ट्रीय कलैण्डर) – आषाढ़ 1, 1947
  4. वैदिक ऋतु – ग्रीष्म
  5. द्रिक ऋतु – वर्षा

Auspicious Yogas

  1. त्रिपुष्कर योग – Jun 22 05:38 PM – Jun 23 01:22 AM (Krithika, Sunday and KrishnaDwadashi)

Chandrashtama

  1. 1. Uttara Phalguni Last 3 padam, Hasta , Chitra First 2 padam

आज का विचार

जिन्दगी हमें हमेशा एक नया पाठ पढ़ाती है, लेकिन हमें समझाने के लिए नही बल्कि हमारी सोच बदलने के लिए.

आज का भगवद् चिंतन


हार मत मानिये

जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए क्योंकि आज का दिन कठिन है, कल का दिन कुछ बेहतर होगा और निश्चित ही कल के बाद का दिन एक सुनहरा दिन होगा। प्रत्येक कार्य प्रारंभ में नया ही होता है और नया कार्य सदैव कठिनाई देता है, लेकिन प्रयास की निरंतरता उसी कार्य को आसान बना देती है। जीवन में कोई भी कार्य आसान नहीं होता है पर अपनी लगन और पुरुषार्थ से उसे आसान अवश्य बनाया जा सकता है।

कठिनाइयाँ जीवन को चुनौतीपूर्ण अवश्य बना देती हैं, लेकिन हमारे जीवन की झोली को बहुत सारे अनुभवों से भी भर देती हैं। जीवन जब चुनौती देने लगे तो समझ जाना कि वह हमारी क्षमताओं का विस्तार करना चाहता है। किसी कार्य को प्रारंभ करने से पूर्व ही अपने को दुर्बल समझकर हार मान लेना ही जीवन के साथ कायरता है। जो वर्तमान की कठिनाइयों से लड़ना जानते हैं वो निश्चित ही अपने कल को आज से बेहतर अवश्य बना लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *