आज का पंचांग : संभावनाओं के द्वार

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है | ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, आषाढ़ | आज है पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा|

आज द्वितीया तिथि 11:19 AM तक उपरांत तृतीया | नक्षत्र पुनर्वसु 07:21 AM तक उपरांत पुष्य | व्याघात योग 09:10 PM तक, उसके बाद हर्षण योग | करण कौलव 11:19 AM तक, बाद तैतिल 10:31 PM तक, बाद गर | आज राहु काल का समय 10:49 AM – 12:29 PM है | आज चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा

  1. विक्रम संवत – 2082, सिद्धार्थ
  2. शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
  3. पूर्णिमांत – आषाढ़
  4. अमांत – आषाढ़

तिथि

  1. शुक्ल पक्ष द्वितीया   – Jun 26 01:24 PM – Jun 27 11:19 AM
  2. शुक्ल पक्ष तृतीया   – Jun 27 11:19 AM – Jun 28 09:54 AM

नक्षत्र

  1. पुनर्वसु – Jun 26 08:46 AM – Jun 27 07:21 AM
  2. पुष्य – Jun 27 07:21 AM – Jun 28 06:35 AM

आज का उपाय : आज लक्ष्मी माता को गुलाब के फूलों को माला अर्पित करें।

आज का विचार

सूखी होने में अधिक खर्च नहीं होता किंतु, मैं सु खी हूँ यह दिखाना हो तो खर्च का कोई हिसाब नहीं होता.

आज का भगवद् चिंतन


संभावनाओं के द्वार

मनुष्य जीवन में अंतिम क्षणों तक जीवन परिवर्तन की संभावना के द्वार सदा खुले रहते हैं। वह चाहे तो सदैव अपने जीवन को उत्कृष्ट से उत्कृष्ट बनाने में अथवा निकृष्ट से निकृष्ट बना पाने में समर्थ होता है। मनुष्य जीवन के अलावा अन्य सभी प्राणी प्रकृति के ही अधीन होते हैं। उनमें जन्म के बाद अपने जीवन परिवर्तन की कोई संभावना बाकी नहीं रह जाती है।

मनुष्य अपने संग से, अपने संस्कारों से एवं अपने परिवेश से जीवन को परिवर्तित करने में सक्षम होता है। यदि कुसंग से अपना पतन भी करा सकता है तो सुसंग से जीवन उन्नति एवं कल्याण के मार्ग पर भी बढ़ सकता है। उस प्रभु ने कृपा करके हमको मानव देह प्रदान किया है तो फिर श्रेष्ठ पथ का अनुगमन करते हुए, श्रेष्ठ का ही चिंतन करते हुए अपने जीवन को श्रेष्ठ बताने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना ही जीवन की परम सार्थकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *