दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, 4.4 मापी गई तीव्रता

उत्तर प्रदेश-दिल्ली और हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुबह करीब 9.04 बजे लोगों को भूकंप के झटके लगे। लोग घरों से बाहर निकल आए। 

नई दिल्ली : दिल्ली-हरियाणा और यूपी में गुरुवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब 10 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। 

गुरुवार सुबह 9.04 बजे धरती तेजी से हिली। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद, रोहतक, भिवानी, झज्जर, बहादुरगढ़ समेत कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में बताया जा रहा है। 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप में अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। हम सभी दिल्लीवासियों की कुशलता की कामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *