पंचायत चुनाव : जनपद के चार विकासखण्डों में चल रही निर्वाचन प्रतीक आवंटन प्रक्रिया

नई टिहरी : आयोग के निर्देशानुसार जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में जनपद टिहरी गढ़वाल के 04 विकास खण्ड देवप्रयाग, कीर्तिनगर, नरेन्द्रनगर और चम्बा में 28 जुलाई, 2025 को द्वितीय चरण में मतदान होना है। इस क्रम में उक्त विकास खण्डों के क्षेत्रान्तर्गत के सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत पदों के उम्मीदवारों को आज शुक्रवार 18 जुलाई, 2025 को प्रातः 08 बजे से निर्वाचन प्रतीक आंवटन का कार्य शुरू किया गया। निर्वाचन प्रतीक आवंटित की कार्यवाही कार्य समाप्ति तक सम्पादित की जायेगी।

Uttarakhand Uttarakhand
Uttarakhand