टिहरी: जनपद में 21 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट तथा 20 व 22 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी

Oplus_16908288

नई टिहरी : भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमानुसार दिनांक 20 जुलाई, 2025 को राज्य के कतिपय जनपदों सहित जनपद टिहरी गढ़वाल में कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा, वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की सम्भावना (ऑरेंज अलर्ट) जारी किया गया है। इसके साथ ही 21 जुलाई, 2025 को कहीं-कहीं अत्यन्त भारी वर्षा होने के साथ कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा, वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की सम्भावना (रेड अलर्ट) तथा 22 जुलाई, 2025 को भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने /वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना (ऑरेंज अलर्ट) व्यक्त की गई है।

Uttarakhand

उक्त के मध्यनजर प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय टिहरी गढ़वाल स्नेहिल कुंवर सिंह आईएएस (पी) ने जनपद क्षेत्रांतर्गत सभी अधिकारियों को प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुए सावधानी, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरतने को कहा गया है। साथ ही किसी भी आपदा, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आपदा-प्रदान करने, आपदा प्रबन्धन आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट में रहने, किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने तथा विद्युत, पेयजल आदि सेवा बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना, सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं।

समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहने, ग्राम प्रहरियों के साथ कंट्रोल रूम के माध्यम से सतर्क स्थिति बनाए रखने, संवेदनशील ग्रामों, क्षेत्रों में विशेष सतर्क दृष्टि बनाए रखने, समस्त तहसीलें, थाना, चैकियां, अग्निशमन केन्द भी आपदा सम्बन्धित उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहने को कहा गया है। किसी भी अधिकारी/ कर्मचारी को अपना मोबाइल, फोन स्विच ऑफ न रखने, उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था करने तथा आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारीगणों को व्यक्तिगत रूप से बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करने को कहा गया है।

Uttarakhand Uttarakhand

इस दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत् विद्यालयों में सावधानी, सुरक्षा बरतने, असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति न देने, प्रमुख नदियां, सहायक नदियों एवं मौसमी नालों का जलस्तर का सतत अवलोकन करने तथा खतरे के निकट पर पहुंचने से पहले नदी तट के समीपस्थ लोगों का जन सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षित स्थानों मे जाने हेतु अवगत कराने को कहा गया है। इसके साथ ही भूस्खलन के लिए संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही उपकरणों की उचित व्यवस्था करने, जिला पंचायतराज विभाग द्वारा पंचायत सचिवों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम सभा में यह चेतावनी प्रसारित कराने तथा नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवों के अवरोधों को दूर करने के निर्देश दिए गए है ।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

समस्त अधिकारियों को किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र, आपदा नियंत्रण कक्ष, टिहरी गढ़वाल, फोन-01376-234793, 233433, टोल फ्री 01376-1077, मो.-8126268098, 7465809009, 9456533332, 7983340807 पर तत्काल देने के निर्देश दिए गए हैं