जिलाधिकारी ने भारी बारिश के मद्देनज़र वाल्मीकि बस्ती एवं बौराड़ी क्षेत्र का किया निरीक्षण

नई टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने सोमवार से लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत, आज बुधवार वाल्मीकि बस्ती का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जून–2025 में आई आपदा के बाद, बनी सुरक्षा दीवार एवं रास्ते का जायजा लिया। साथ ही क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों को नालियों में कूड़ा न डालने की सख्त हिदायत दी।

Uttarakhand

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मुख्य बाजार बौराड़ी के पास जलभराव की समस्या को देखते हुए नालियों एवं पानी की पाइपलाइन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका व जल संस्थान को संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर शीघ्र समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
तत्पश्चात मोलधार का तिराहा, ओपन मार्केट, गणेश चौक, मधुबन होटल के समीप व सेक्टर 5 बी आदि स्थानों पर नालियों एवं अन्य व्यस्थाओं / कार्यो का निरीक्षण किया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

इस निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, एडीएम अवधेश कुमार, एसडीएम संदीप कुमार सहित लो. नि. विभाग एवं अन्य संबंधित लोग उपस्