आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आया टिहरी प्रशासन, भेजी राहत सामग्री

टिहरी प्रशासन ने धराली आपदा प्रभावितों को भेजा ड्राई राशन

Uttarakhand

टिहरी प्रशासन ने उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भिजवाई राहत खाद्य सामग्री

नई टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के आदेश पर टिहरी प्रशासन ने उत्तरकाशी जिला के धराली आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री भेजी है। गत दिवस आई आपदा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आज जिलाधिकारी के आदेश पर टिहरी प्रशासन ने आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए ड्राई राशन सामग्री, उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भिजवाई गई।

Uttarakhand Uttarakhand

राहत सामग्री में 1000 पैकेट आवश्यक खाद्यान्न एवं अन्य उपयोगी सामग्री सम्मिलित है, जिसमें बिस्कुट, भुना चना, नमकीन, फ्रूटी, वाटर बोतल है, जिसे आपदा प्रभावितों तक शीघ्रता से पहुंचाने हेतु उत्तरकाशी प्रशासन को प्रेषित किया गया। टिहरी प्रशासन उत्तराखंड सरकार की “संकट में सहयोग” नीति के तहत आपदा राहत में हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

इस मौके पर एडीएम टिहरी अवधेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।