नई टिहरी : जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने यहाँ जारी एक बयान में बताया कि राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी के पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम सिंह गुसाईं को जिला कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया है।
उन्होंने कहा कि गुसाईं से यह अपेक्षा की जाती है कि वे कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति को जन-जन तक पहुंचाने में अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करण माहरा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विधायक प्रताप नगर, विक्रम सिंह नेगी के हाथों को मजबूत करते हुए समाज के दबे कुचले वर्ग की आवाज बनकर उन्हें बराबरी का हक दिलाएंगे साथ ही देश में चल रही राहुल जी की न्याय यात्रा में उनके सहभागी बनेंगे।