टिहरी : बूथ लेवल ऑफिसर की नियुक्ति के संबंध में बैठक

बूथ लेवल ऑफिसर की नियुक्ति एवं बूथ व्यवस्था के संबंध में बैठक सम्पन्न

Uttarakhand

नई टिहरी : जनपद में आगामी निर्वाचन तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की नियुक्ति एवं बूथ प्रबंधन से संबंधित बैठक आहूत की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप–जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी चिन्हित मतदान बूथों का भौतिक निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान भवन की अंदरूनी एवं बाहरी स्थिति की तस्वीरें ली जाएं तथा जिन भवनों में मरम्मत की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही एएमएफ (Assured Minimum Facilities) की स्थिति की भी जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए गए।

विशेष रूप से नरेन्द्रनगर क्षेत्र के तीन बूथ, जहां मतदाता संख्या 1100 से अधिक है, उनकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।

Uttarakhand Uttarakhand

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी ने सभी BLO तथा अतिरिक्त सहायक की नियुक्ति की अद्यतन जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर अधिकतम 1200 मतदाताओं की संख्या निर्धारित है। जहां मतदाता संख्या अधिक है, वहां अतिरिक्त बूथ बनाए जाने की आवश्यकता होगी, जिसके लिए समय रहते सूचना उपलब्ध कराई जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी दिव्यांग मतदाताओं की बूथवार सूची तैयार की जाए और उनके लिए आवश्यक सुविधाएं मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित की जाएं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, सीएमओ डॉ श्याम विजय, अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार, एसडीएम संदीप कुमार, निर्वाचन कार्यालय से संबंधित लोग और सभी उप जिलाधिकारी एवं बीडीओ वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।