आज का पंचांग : नशे के प्रति सतर्क नहीं रहे तो मानसिक रोग बढ़ेंगे

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है | ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

नशा, खासतौर पर शराब बड़े अपराध को भी जन्म दे रही है। एक ऐसी मानसिकता तैयार हो गई है कि नशा कर लो हिम्मत आ जाएगी। अब तो शोधकर्ताओं ने घोषणा की है कि यदि माता-पिता शराबी हैं तो उनके बच्चे भी शराबी हो जाएंगे। माता-पिता का दौर तो निकल जाएगा, लेकिन आने वाले 30 साल में इंसान की समझ संकुचित होती जाएगी।

ऐसे में शराब का नशा शरीर को अत्यधिक प्रभावित करेगा और शारीरिक रोग के साथ मानसिक रोग बढ़ जाएंगे। जिन्हें शराब छोड़ना हो या जो चाहते हैं कि हम शराब न पिएं, उन्हें इस शरीर के भीतर जो आत्मा है, उसके प्रति जागृति लाना पड़ेगी और यह योग से होगा।

योग का मतलब केवल व्यायाम नहीं है। योग की जो सबसे बड़ी उपलब्धि है, वो ये है कि यह आपको आपकी आत्मा तक यात्रा कराता है। विज्ञान भी कहता है कि किशोर मस्तिष्क पर शराब का सबसे बुरा असर पड़ता है। उसको लत लग जाती है। जो लोग शराब को केवल थोड़ी ताजगी के लिए पीते हैं, उन्हें जब इसकी लत लगेगी, तब ये बहुत महंगा सौदा होगा।

भाद्रपद कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, सिद्धार्थ संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, श्रावण |

आज प्रतिपदा तिथि 12:10 PM तक उपरांत द्वितीया | नक्षत्र धनिष्ठा 01:52 PM तक उपरांत शतभिषा | शोभन योग 12:02 AM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग | करण कौलव 12:10 PM तक, बाद तैतिल 11:24 PM तक, बाद गर | आज राहु काल का समय 4:32 PM – 06:00 PM है | आज चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा

  1. विक्रम संवत – 2082, सिद्धार्थ
  2. शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
  3. पूर्णिमांत – भाद्रपद
  4. अमांत – श्रावण

तिथि

  1. कृष्ण पक्ष प्रतिपदा   – Aug 09 01:24 PM – Aug 10 12:10 PM
  2. कृष्ण पक्ष द्वितीया   – Aug 10 12:10 PM – Aug 11 10:34 AM

नक्षत्र

  1. धनिष्ठा – Aug 09 02:23 PM – Aug 10 01:52 PM
  2. शतभिषा – Aug 10 01:52 PM – Aug 11 01:00 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *