श्रीदेव सुमन राजकीय इंटर कालेज में पीटीए बैठक संपन्न

चंबा : श्रीदेव सुमन राजकीय इंटर कालेज में पीटीए बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास व अन्य विषयों पर विचार विमर्श किया गया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

श्रीदेव सुमन राइका में आयोजित बैठक में वर्षों बाद भी विद्यालय के जर्जर कमरों का जीर्णोद्धार न होने पर अभिभावकों ने रोष प्रकट किया। अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय के कई कमरे 1949 के बने हुए हैं और कमरों की छत्त टीन शेड की है। ऐसे में टीन शेड पुरानी होने के कारण अधिकांश कमरों की छत्त बारिश के दौरान टपकने से कक्ष संचालन में व्यवधान होता है। वहीं अभिभावकों ने कहा कि प्रधानाचार्य के प्रयास के कारण छात्रों की संख्या बढी है और छात्र हितों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद सकलानी ने बताया कि 2023 में नए कक्षा कक्ष हेतु 1 करोड़ 94 लाख का इस्टीमेट तैयार कर विभाग को भेज दिया गया था। बताया कि दोबारा से विभाग को इस्टीमेट तैयार करने को कहा गया है, जिससे जर्जर कमरों की बृहद मरम्मत की जा सके। बताया कि हाईस्कूल में इस वर्ष से बोर्ड की दो बार परीक्षाएं होंगी। पहली फरवरी और दूसरी मई में होगी। बैठक के दौरान अभिभावकों व अध्यापकों ने सामूहिक रूप् से विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास और उनमें ओर ज्यादा सुधार करने के लिए विचार-विमर्श कर विचार साझा किया। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, सतीश सेमवाल, मदन मोहन तिवाडी, मीना देवी, सीमा देवी, अनीता देवी आदि मौजूद रहे।.

Uttarakhand Uttarakhand