मुख्य विकास अधिकारी ने किया आनंद चौक ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का निरीक्षण

जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनी आनंद चौक पेयजल योजना का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण”

Uttarakhand

मुख्य विकास अधिकारी ने लिया जलाशय व पंपिंग स्टेशन का जायजा

आनंद चौक क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान हेतु सीडीओ ने दिए निर्देश

पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाने पर मुख्य विकास अधिकारी का जोर

नई टिहरी : मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित जौनपुर विकासखंड में आनंद चौक ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का निरीक्षण किया गया।

Uttarakhand Uttarakhand

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने हटवाल गांव के समीप निर्मित योजना के मुख्य पंपिंग स्टेशन एवं 4.5 एम.एल.डी. क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का स्थलीय निरीक्षण कर जल शोधन एवं पंपिंग से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त आनंद चौक हेतु निर्मित जलाशय से हो रही जलापूर्ति की स्थिति का भी जायजा लिया गया।

सीडीओ द्वारा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर योजना के संचालन एवं सुचारू जलापूर्ति की जानकारी ली गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने लंबे समय से क्षेत्र में चली आ रही विकट पेयजल समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कुछ दूरस्थ घरों में कम जलापूर्ति की समस्या पर अतिरिक्त टैंक एवं पाइप लाइन की मांग भी की गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने पेयजल निगम के अधिकारियों को संशोधित प्राक्कलन की स्वीकृति उपरांत आवश्यक प्राविधान करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्राम हटवाल गांव के क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग, राजकीय इंटर कॉलेज मरोड़ा में सुरक्षा दीवार, ग्राम मझगांव में भूस्खलन से आवासीय भवनों पर संभावित खतरे, एवं राजकीय इंटर कॉलेज आनंद चौक की क्षतिग्रस्त छत एवं सुरक्षा दीवार से संबंधित समस्याएं रखी गईं। मुख्य विकास अधिकारी ने इन विषयों पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सीता देवी मनवाल, ग्राम प्रधान करिश्मा देवी, वीरपाल सिंह कठैत, देवेंद्र सिंह राणा, मीना देवी, पूर्व प्रधान जयसिंह अजवाण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, सहित अधीक्षण अभियंता उत्तराखंड पेयजल निगम संदीप कश्यप, अधिशासी अभियंता के.एन. सेमवाल, दीप्तांशु पांडे, सहायक अभियंता राजवीर राणा, सुभाष कोटनाला, अपर सहायक अभियंता सुशील सेमल्टी एवं हपशिबा कुमारी उपस्थित रहे।