टिहरी में DM ने स्कूलों की छुट्टी कीः लगातार हो रही बारिश की वजह से 2 सितंबर को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश

नई टिहरी : लगातार हो रही बारिश की वजह से डीएम ने दो सितंबर को स्कूलों की छुट्टी घोषित की है। डीएम के निर्देश पर जिले में संचालित 1 से क्लास 12 तक के सभी स्कूलों में 2 सितंबर का अवकाश घोषित किया गया है।

Uttarakhand

आदेश मे कहा गया है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 01 सितम्बर, 2025 की सांय 06:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कल दिनांक-02 सितम्बर, 2025 को राज्य के अन्य जनपदों सहित जनपद टिहरी गढ़वाल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की (ऑरेंज अलर्ट) सम्भावना व्यक्त की गयी है। उक्त के मध्यनजर जिलाधिकारी महोदया / अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, जनपद टिहरी गढ़वाल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोके जाने के उ‌द्देश्य से दिनांक 02 सितम्बर, 2025 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय / निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

अतः मौसम विभाग की चेतावनी (ऑरेंज अलर्ट) को देखते हुए उपरोक्तानुसार जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय/ निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र दिनांक-02 सितम्बर, 2025 (मंगलवार) को बन्द रहेंगे। आदेश का अनुपालन न करने वाले प्रधानाचार्य/प्रबन्धक की लापरवाही से यदि कोई घटना घटित होती है, तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अधीन कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Oplus_16908288