पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है | ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है
पंडित उदय शंकर भट्ट
आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।
भाद्रपद शुक्ल पक्ष दशमी, सिद्धार्थ संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, भाद्रपद |
आज दशमी तिथि 03:53 AM तक उपरांत एकादशी | नक्षत्र मूल 09:51 PM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा | प्रीति योग 04:39 PM तक, उसके बाद आयुष्मान योग | करण तैतिल 03:23 PM तक, बाद गर 03:53 AM तक, बाद वणिज | आज राहु काल का समय 03:33 PM – 05:06 PM है | आज चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा
- विक्रम संवत – 2082, सिद्धार्थ
- शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
- पूर्णिमांत – भाद्रपद
- अमांत – भाद्रपद
तिथि
- शुक्ल पक्ष दशमी – Sep 02 02:43 AM – Sep 03 03:53 AM
- शुक्ल पक्ष एकादशी – Sep 03 03:53 AM – Sep 04 04:22 AM
नक्षत्र
- मूल – Sep 01 07:55 PM – Sep 02 09:51 PM
- पूर्वाषाढ़ा – Sep 02 09:51 PM – Sep 03 11:08 PM
राम राज्य के वर्णन में लिखा है, ‘भ्रातन्ह सहित रामु एक बारा। संग परम प्रिय पवनकुमारा।’ ‘श्री राम अपने भाइयों के साथ परम प्रिय हनुमान जी को लेकर सुंदर उपवन देखने गए।’ यहां तुलसीदास जी ने हनुमान जी को राम जी का परम प्रिय लिखा। और राम अपने भाइयों के साथ हनुमान जी को रखते थे।
दुनिया जानती है कि हनुमान जी, राम जी के परम प्रिय थे। आज हनुमान जयंती है। हम अपने जीवन में हनुमान जी को कैसे उतारें? राम कथा के आरंभ में तुलसीदास जी ने हनुमान जी की वंदना में लिखा है, ‘वन्दे विशुद्धविज्ञानौ कवीश्वरकपीश्वरौ ।’ ‘विशुद्ध विज्ञान सम्पन्न कवीश्वर वाल्मीकिजी और कपीश्वर श्री हनुमानजी की मैं वंदना करता हूं।’
हनुमान जी को तुलसीदास जी विज्ञानी मानते हैं। सच्चा विज्ञानी वही है, जो अपना अन्वेषण, खोज जनहित में करे। हनुमान चालीसा, तुलसीदासजी का विज्ञान है, खोज है। हनुमान जयंती पर हम संकल्प ले सकते हैं कि बच्चों के जीवन में हनुमान चालीसा लेकर आएं क्योंकि विज्ञान खतरनाक परिणाम दिखा रहा है।
कोई सुरक्षा करने वाला चाहिए, जो रक्षा करे। इसलिए हनुमान चालीसा की 21वीं चौपाई में लिखा है, ‘राम दुआरे तुम रखवारे, होत न आज्ञा बिनु पैसा रे।’ विज्ञान पर आधारित सफलता का रिवर्स गियर जब लगेगा, तब हनुमान जी ही काम आएंगे।