चम्बा : सरस्वती शिशु मन्दिर में अभिभावक सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास पर टिप्स दिए गए.
मुख्य अतिथि विद्या भारती जिला निरीक्षक राकेश बहुगुणा ने कहा कि संस्कारों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है. यदि संस्कार न हों तो हमारी सामाजिक जिम्मेदारियां और सामाजिक भागीदारी शून्य होगी। संस्कारों की पहली पाठशाला घर से शुरू होती है। हम जो घर से सीखते हैं, वही बाहर करते हैं। इसके बाद स्कूल में संस्कारों का समायोजन होता है। मातृभारती संयोजिका रीना डबराल ने कहा कि आज के समय में अभिभावकों में मां का दायरा बहुत बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे को इंसान बनाने की प्रक्रिया ही शिक्षा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य पूर्ण सिंह रावत ने विद्यालय की कार्य योजना अभिभावकों के समक्ष रखी.
इस अवसर पर प्यार सिंह भण्डारी, ओम प्रकाश कोठारी, कमला चमोली, निर्मला रौथान, ममता चौहान, मनीषा पंत, वर्षा सुयाल उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन मनोहर लाल रतूड़ी ने किया.