भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती ने की अन्ना हजारे से मुलाक़ात

भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती ने महाराष्ट्र का दौरा किया. उन्होंने बताया कि

महाराष्ट्र भ्रमण के दौरान नेशनल कॉपरेटिव के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों के दो दिवसीय चर्चा में उत्तराखंड विकास के संदर्भ में उत्तराखंड के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया और रालेगांव सिद्धि महाराष्ट्र में अन्ना हजारे के आश्रम में दो दिन के प्रवास में नेतृत्व शाला में आदर्श राजनीति पर और स्वराज पर आधारित विकास पर अन्ना का आशीर्वाद प्राप्त किया। रालेगांव के मॉडल को देख कर सीख ली।

अन्ना के मतानुसार व्यक्ति को जिम्मेदारी, ईमानदार और दायित्व शील होकर ग्राम स्तर पर कार्य करना होगा और जनता के मन को जीत कर आदर्श राजनीति स्थापित करनी चाहिए। अन्ना के आशीर्वाद के उपरांत महासचिव ने प्रतिष्ठित हिंदुस्तान एग्रो लिमिटेड, रावड़ी एवं आकाश एग्री सॉल्यूशन, शिलाद में उत्तराखंड उत्पाद के संदर्भ में एक्सपोर्ट के संदर्भ में चर्चा की और उत्तराखंड में विकास हेतु मार्गदर्शन और सहयोग मांगा है। जलगांव में राष्ट्रीय कोऑपरेटिव अध्यक्ष एवं अध्यक्ष, महाराष्ट्र कृषक संघ, श्री सुभाष नलांगे जी के साथ बैठक की और उत्तराखंड राज्य के कृषि विकास आदि विषयों पर चर्चा एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
राजनीतिक व्यवस्था एवं स्वस्थ समाज निर्माण के लिए अच्छे चरित्रवान, निष्कलंक व्यक्तित्व को आगे लाना होगा। उन्होंने कहा कि समाज एवं राजनीति को सही दिशा में लाने के लिए अपमान का घुट भी पीना पड़ेगा और धैर्य रखना होगा।

उप्रेती द्वारा इस भ्रमण के दौरान ए पी एम एग्री कंपनी , अमरावती महाराष्ट्र से वार्ता की और उन्होंने उत्तराखंड में पॉलीहाउस योजन के माध्यम से खाली जमीन पर अपनी योजना बनाकर भू स्वामी को लाभान्वित करने की सहमति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *