पूर्व CM भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण मिलने पर सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने दी बधाई

देहरादून : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सार्वजनिक क्षेत्र में पद्म भूषण पुरस्कार मिला। इसके लिए संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवम् प्रवक्ता (पैनिलिस्ट) बीजेपी, उत्तराखण्ड राजेश्वर पैन्यूली ने उन्हें बधाई दी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand
Oplus_16908288

सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने की घोषणा समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है। निश्चित रूप से उनका संपूर्ण सार्वजनिक जीवन सादगी, सिद्धांतों, राष्ट्रसेवा और समाजहित को समर्पित रहा है। उन्होंने अपने दीर्घ राजनीतिक जीवन में सदैव जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी तथा उत्तराखंड सहित देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Uttarakhand Uttarakhand