बागेश्वर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.4 रही तीव्रता

बागेश्वर । बागेश्वर जनपद में शुक्रवार सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई है। भूकंप का समय सुबह 07:48:37 बजे दर्ज किया गया, जबकि इसका केंद्र 30.05 उत्तरी अक्षांश और 80.05 पूर्वी देशांतर पर, लगभग 10 किमी की गहराई में स्थित रहा।

Uttarakhand

झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

भूकंप का केंद्र और गहराई कहां थी

Uttarakhand Uttarakhand

भूकंप का केंद्र 30.05 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.05 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित बताया गया है। इसकी गहराई जमीन के अंदर लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप का असर बागेश्वर और आसपास के इलाकों में महसूस किया गया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand