सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु नगरी और वार्षिकोत्सव संपन्न

चम्बा : सरस्वती शिशु मंदिर में नई शिक्षा नीति के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए शिशु नगरी मेले और वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाई गई। वहीं, वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यकम्, देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां, नृत्य, गीत एवं नाट्य मंचन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित शिशु नगरी मेले और वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विधायक किशोर उपाध्याय ने किया। मेले में विद्यार्थियों के द्वारा चित्र पुस्तकालय प्रर्दशनी, विज्ञान प्रयोगशाला, वस्तु संग्रहालय, चिडयाघर का जीवंत प्रदर्शन, आदर्श घर बगीचा, कला शाला, कीडांगन तरणताल, आध्यात्मिक यज्ञ मंडप का प्रदर्शन, स्टाल्स छात्रों के द्वारा लगाई गई। इसके बाद वार्षिकोत्सव में छात्रों ने गढ़वाली गीत, देशभक्ति नाटकों समेत पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं को लेकर भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत और विभिन्न नृत्य कार्यक्रमों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि शिक्षा समाज की आधारशिला व जीवन का दर्पण है। उन्होंने छात्रों से लक्ष्य के अनुरूप अनुशासन एवं मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आ‌ह्वान किया। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य पूर्ण सिंह रावत ने विद्यालय की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर शिशु शिक्षा समिति के जिला निरीक्षक राकेश बहुगुणा, विनोद सुयाल, पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला, सुनील बडोनी, विजेंद्र सिंह धनोला, मनोहर लाल रंतूड़ी, ओम प्रकाश कोठारी, ओम प्रकाश कोठारी, प्यार सिंह भंडारी, कमला चमोली, यशोदा तोमर, ममता चौहान, निर्मला रौथाण, वर्षा, मनीषा, ममता ममगाई आदि मौज़ूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *