शिक्षिका वंदना को किया गया सम्मानित

देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देहरादून में कनिष्क सर्जिकल एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल स्थित कनिष्क वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन कनिष्क हॉस्पिटल के निदेशक प्रसिद्ध गैस्ट्रो सर्जन डॉ मुकेश कुमार गुप्ता और प्रसिद्ध गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ रितु गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें प्रसिद्ध लोग गायिका मीना राणा अतिथि के रूप में उपस्थिति रही. जिसमें शिक्षिका वंदना प्रवक्ता मैथ्स लम्बगांव टिहरी गढ़वाल से उपस्थित रही, इन्हे भी सम्मानित किया गया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

यहाँ पर समाज मे योगदान देने वाली सभी वर्गों की महिलाओं को सम्मानित किया गया. शिक्षिका वंदना सेमवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का एक अच्छा उदाहरण हमारे बीच डॉक्टर रितु गुप्ता जी है, जो समाज की सभी वर्गों को स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं. जो की महिला सशक्तिकरण का एक अच्छा उदाहरण और अनुकरणीय है. इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों के महिलाओं को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कनिष्क वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। मंच संचालन कनिष्क हॉस्पिटल की मैनेजर प्रियंका द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. अंजना अंबिका अन्य लोग भी उपस्थित रहे

Uttarakhand Uttarakhand