आज का पंचांग : स्वयं को पहचान लो

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है | ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है.

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, ‘हिमशिखर खबर‘ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है.

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, रौद्र संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, ज्येष्ठ.

आज चतुर्दशी तिथि 03:06 AM तक उपरांत पूर्णिमा. नक्षत्र ज्येष्ठा 01:08 AM तक उपरांत मूल. शुभ योग 01:29 PM तक, उसके बाद शुक्ल योग | करण गर 01:55 PM तक, बाद वणिज 03:06 AM तक, बाद विष्टि. आज राहु काल का समय 05:31 PM – 07:12 PM है. आज 01:08 AM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा.

आज का भगवद् चिंतन
स्वयं को पहचान लो

जीवन के इस कर्मपथ पर दूसरे आपको केवल मार्ग दिखा सकते हैं, लेकिन उस पर चलना तो स्वयं आपको ही होगा। इस पूरी दुनिया में केवल एक ही इन्सान आपकी तकदीर बदल सकता है। इस पूरी दुनिया में केवल एक व्यक्ति ही आपके प्रत्येक प्रश्न का उत्तर और आपकी सभी समस्या का हल निकाल सकता है, वो कोई दूसरा नहीं केवल और केवल आप ही हो। केवल आप ही वो व्यक्ति हो जिसके पास आपकी प्रत्येक समस्या का समाधान है।

आप ही इस दुनिया के वो इकलौते व्यक्ति हैं, जो आपकी तकदीर बदलने की सामर्थ्य रखता है और आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। आप ही इस दुनिया के वो एकमात्र व्यक्ति हैं, जो आपके जीवन को आनंदमय बना सकता है। कभी आप उस व्यक्ति को खोज रहे हों जो सभी प्रकार से आपको संभाल सके तो धीरे से उठकर आइने के सामने चले जाना आपको स्वतः अपने सभी प्रश्नों के उत्तर मिल जायेंगे।

आज का विचार

पहचान से मिला काम बहुत कम समय के लिए टिकता है, लेकिन काम से मिली पहचान उम्र भर कायम रहती है.!