आज का पंचांग : कर्म से भाग्य निर्माण

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है. ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है.

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है.

आज की तिथि : 20 नवम्बर, 2026 शुक्रवार – कार्तिक शुक्ल पक्ष दशमी ( 7:16 am तक), उसके बाद एकादशी.

कल की तिथि : 21 नवम्बर, 2026 शनिवार – कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी ( 6:32 am तक), उसके बाद द्वादशी.

हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तारीख –
विक्रम संवत (Purnimanta) : कार्तिक 25, 2083, विक्रम संवत (Amanta) : कार्तिक 11, 2083, शक संवत (भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर): कार्तिक 29, 1948

आज का भगवद् चिन्तन

कर्म से भाग्य निर्माण

कर्म ही हमारे भाग्य के निर्माता होते हैं। सदैव अच्छा करो और निश्चिंत हो जाओ क्योंकि समय लग सकता है, लेकिन आपने फूलों का बीज बोया है तो आपके आंगन में फूल ही खिलने वाले हैं। वर्तमान के अच्छे-बुरे कर्म ही भविष्य में हमारे भाग्य का निर्धारण करने वाले हैं। परमात्मा से कभी शिकायत मत किया करो क्योंकि आप अभी इतने समझदार नहीं हुए कि उसके इरादे समझ सकें।

यदि उस ईश्वर ने आपकी झोली खाली की है तो चिंता मत करना क्योंकि शायद वह पहले से कुछ बेहतर उसमें डालना चाहता है। आपके पास समय हो तो उसे दूसरों के भाग्य को सराहने में न लगाकर स्वयं के भाग्य को सुधारने में लगाओ। परमात्मा भाग्य का चित्र अवश्य बनाता है, लेकिन उसमें कर्म रुपी रंग तो हमारे द्वारा स्वयं ही भरा जाता है। श्रेष्ठ कर्म ही श्रेष्ठ भाग्य का निर्माण करते हैं।

आज का विचार

अपनी उर्जा को चिंता करने में खत्म करने से बेहतर है, इसका उपयोग समाधान ढूंढने में किया जाए। सपने वो नहीं जो हम नींद में देखते है, सपने वह है जो हमको नींद नहीं आने देते.!