गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के निकट हादसा, खाई में गिरी यात्रियों को लेकर जा रही बस, कई लोगों की मौत की आशंका

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत की सूचना है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू जारी है।

जानकारी के अनुसार, बस संख्या (UK 07 8585) 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार उक्त वाहन में कुल 35 व्यक्ति बताएं जा रहे हैं। जिनमें 7 मृतक बताए जा रहे है। अब तक 27 घायलों को रेस्क्यू किया गया है 1 घायल को निकाले जाने की कार्यवाही गतिमान है।

Uttarakhand
Uttarakhand

घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम और एसपी भी घटनास्थल पहुंच गए हैं। वहीं, घायलों को जिला अस्पताल लाया जा रहा है

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *