कांग्रेस की वर्किंग कमेटी का ऐलान, उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली जगह

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की लिस्ट जारी कर दी गई है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी टीम में 39 लोगों को शामिल किया है।


हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई दिल्ली: कांग्रेस ने अपनी वर्किंग कमेटी का एलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी का गठन किया है, जिसमें खरगे के अलावा सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम जैसे वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। वहीं, कमेटी में उत्तराखंड से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भी जगह मिली है। 

Uttarakhand Uttarakhand

इन नेताओं को मिली जगह
कांग्रेस वर्किंग कमेटी में तारिक अनवर, मुकुल वासनिक के अलावा आनंद शर्मा, शशि थरूर और मनीष तिवारी को भी जगह दी गई है। इनके अलावा अजय माकन, अशोकराव चव्हाण, प्रियंका गांधी, कुमारी शैलजा, ताम्रध्वज साहू, अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, जितेंद्र सिंह, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट को भी जगह दी गई है

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

विशेष आमंत्रित सदस्यों में पल्लम राजू, पवन खेड़ा, गणेश गोदियाल, यशोमति ठाकुर, सुप्रिया श्रीनेत, परिणिति शिंदे, अलका लांबा आदि सदस्यों का नाम शामिल है।