चम्बा : नागणी के समीप बस सड़क पर पलटी, दो की मौत

चंबा ऋषिकेश हाईवे पर नागणी के समय यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलट गई. हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई.

चंबा से ऋषिकेश की ओर जा रही बस नागणी के समीप अनियंत्रित हो सड़क पर पलट गई। हादसे में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 2 लोगों की मौत हुई है। मौके पर एम्बुलेंस मौजूद है और घायलों को उपचार दिया जा रहा है। अतिरिक्त एम्बुलेंस भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं। एसडीआरएफ की टीम कोटी कॉलोनी से रवाना हो गई है. घटना में करीब 12-13 लोग घायल व 02 मृतक। 108 चम्बा द्वारा 01 घायल को खाड़ी हॉस्पिटल ले जाया गया। 02 पुरुष मृतको को निजी वाहन से जिला अस्पताल बौराड़ी लाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *