उत्‍तराखंड में एक बार फिर ‘पुष्‍कर राज’: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आठ मंत्रियों ने ली शपथ

पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर पीएम मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।


देहरादून। 

Uttarakhand

पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की शप​थ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। देहरादून परेड ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में कई कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ लेते ही पुष्कर राज्य के 12वें मुख्यमंत्री बन गए। धामी के शपथ ग्रहण में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ पहुंचे।

Uttarakhand
Uttarakhand

धामी की कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन राम दास और सतपाल महाराज भी शामिल रहे।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *