विधानसभा चुनाव 2022: नई टिहरी पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, डोर-टू-डोर पहुंचकर मांगे वोट

नई टिहरी

Uttarakhand

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बुधवार से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे है। उन्होंने नई टिहरी से आम आदमी पार्टी की डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत की। सिसोदिया ने नई टिहरी के बौराड़ी में डोर-टू-डोर प्रचार कर पार्टी प्रत्याशी त्रिलोक सिंह नेगी के लिए वोट मांगे। इससे पहले उप मुख्यमंत्री का नई टिहरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि, ‘अरविंद केजरीवाल के स्कूल-अस्पताल मॉडल को हर घर तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ टिहरी में आप ने Door to Door अभियान की शुरुआत की। लोगों का प्रतिसाद देख लगता है अब उत्तराखंड भी अच्छे स्कूल और अस्पतालों के लिए वोट करने के लिए मन बना चुका है’।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *