विधानसभा चुनाव 2022:दिल्ली डिप्टी CM मनीष सिसोदिया पहुंचे नई टिहरी, डोर-टू-डोर चुनावी प्रचार करेंगे

नई टिहरी

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज बुधवार से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुँच गए हैं। वह अभी अभी नई टिहरी पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बताते चलें कि मनीष सिसोदिया टिहरी से आम आदमी पार्टी की डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत करेंगे।

आप के मीडिया प्रभारी अमित रावत  ने बताया कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दोपहर 12 बजे नई टिहरी में मीडिया कर्मियों से बातचीत के बाद नजदीकी एक गांव में डोर टू डोर प्रचार करेंगे।