दुखद : नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत का आज रविवार को ऋषिकेश एम्स में निधन हो गया। एक दिन पूर्व फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण उन्हें हल्द्वानी से हेलीकाॅप्टर से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।

हिमशिखर ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखण्ड भाजपा के साथ ही पूरे राज्य के लिए दुखद खबर है। जी हां, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखण्ड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत का आज रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में निधन हो गया है। शनिवार रात को उन्हें फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण हल्द्वानी से हेलीकाॅप्टर द्वारा एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। आज रात्रि 8 बजकर 45 मिनट पर उनका निधन हो गया। उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट नेगेटिव थी। उनके निधन से पूरे भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। इधर, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, पूर्व काबीना मंत्री लाखीराम जोशी सहित भाजपा नेताओं ने गहरा शोक जताया है।

90 के दशक में शुरू की राजनैतिक पारी
बची सिंह रावत 1992 में पहली बार उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए। इसके बाद 1993 में दोबारा विधायक का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 1996 में लोक सभा चुनाव जीतकर सांसद बने और राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा। 1998 में दोबारा लोक सभा में चुनकर आए। 1998-99 में सूचना प्रसारण मंत्रालय के सलाहकार रहे। 1999 में तीसरी बार सांसद चुनकर आए। 1999 में पहली बार केंद्र सरकार में रक्षा राज्यमंत्री रहे। 2007 में पार्टी अध्यक्ष बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *