हर घर तिरंगा अभियान: नागणी से चम्बा तक निकाली पदयात्रा

नई टिहरी।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत भाजपा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ट के जिला संयोजक सुशील बहुगुणा ने 12.5 किलो मीटर की पदयात्रा क्षेत्र की महिलाओं के साथ निकाली। पद यात्रा नागणी से चम्बा बाजार होते हुए श्रीदेव सुमन पार्क मे सम्पन्न हुई।

पदयात्रा का शुभारम्भ विधायक किशोर उपाध्याय व भाजपा के जिलाअध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने की। किशोर उपाध्याय ने कहा की हर घर तिरंगा कार्यक्रम मे महिलाओं के द्वार नागणी से चम्बा तक पदयात्रा करना टिहरी भाजपा के लिए अदभुत झलकियां है यह महिलाओं का भाजपा के प्रति व तिरंगा का सम्मान है।

जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा इस कार्यक्रम से संगठन मे नई स्फूर्ती आई है। पद यात्रा कार्यक्रम संयोजक सुशील बहुगुणा ने कहा की मात्र शक्ति के द्वारा जगह इस यात्रा का स्वागत फूल मालों से किया जाना महिलाओं का भाजपा के प्रति लगाव व देश प्रेम को प्रदर्शित करता है।

हर घर तिरंगा पद यात्रा मे नलिन भट्ट, जयेंद्र सेमवाल, सतवीर पुंडीर, विनोद सुयाल, सुशील कुमार बहुगुणा, पूर्व महासचिव परवीन रावत, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता जड़धारी, हेमलता खण्डका, विमला देवी, सुषमा लखेडा, माया रावत, कविता डबराल, अंशिका बहुगुणा, विजयलक्ष्मी , सालनि नेगी, बसंती पयाल, मधु भट्ट, बबली रावत, रंजना बिष्ट, पिङ्गला देवी, रानी नेगी, वीरेंद्र सिंह नेगी, नरेन्द्र पंवार, विनोद सुयाल, सतवीर पुंडीर, विजयपाल, बालकृष्ण भट्ट, कुम्बीबाला भट्ट,लक्ष्मी बहुगुणा, अंकित उनियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *