टिहरी: यहां छात्र-छात्राएं कुछ अलग अंदाज मेें मनाते है रक्षा बंधन

नई टिहरी

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand

टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक क्षेत्र के डागर क्षेत्र के स्कूलों में रक्षा बंधन कुछ अलग अंदाज में मनाया जाता है। राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार डागर के छात्र-छात्राओं ने रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर पेड़-पौधों के सुरक्षा करने का संकल्प लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को रक्षा बंधन की शुभाकमानाएं दी। पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर छात्र-छात्राओं से प्रकृति से नाता जोडऩे की अपील की।

Uttarakhand Uttarakhand