पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों ने जताया शोक

नई दिल्ली

Uttarakhand

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। कुछ दिन पहले हालत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। शनिवार दोपहर से उनकी हालत अधिक खराब होने लगी थी, इसके बाद आज (शनिवार) रात 9.15 बजे उनका निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार अलीगढ़ के अतरौली में सोमवार को होगा।

कल्याण सिंह के निधन के बाद देश भर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यूपी सीएम समेत केंद्रीय मंत्रियों ने दुख जताया है।

राष्ट्रपति ने जताया दुख
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, कल्याण सिंह जी का जनता से जादुई जुड़ाव था। यूपी के सीएम के रूप में, उन्होंने दृढ़ निश्चयपूर्वक स्वच्छ राजनीति को आगे बढ़ाया और अपराधियों और भ्रष्टाचार के शासन को समाप्त किया। उन्होंने उन पदों को सम्मानित किया, जिन पर वे रहे। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में एक खालीपन आ गया है। मेरी संवेदनाएं।

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मेरा दुख शब्दों से परे है। कल्याण सिंह जी राजनेता, अनुभवी प्रशासक, जमीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है. उनके पुत्र श्री राजवीर सिंह से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शान्ति!

पीएम ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा कल्याण सिंह जी की आभारी रहेंगी। वह दृढ़ता से भारतीय मूल्यों में निहित थे और हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व करते थे। पीएम ने कहा, कल्याण सिंह जी ने हाशिए पर खड़े समाज के करोड़ो लोगों को आवाज दी। किसानों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त किया।

मैंने अपना बड़ा भाई खोया- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, कल्याण सिंह जी के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है। उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असम्भव है। ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे. ओम शान्ति!

उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, जनसंघ के समय से ही उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत की। श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में भी उनकी महती भूमिका के लिए उन्हें यह देश हमेशा याद रखेगा. उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति है और मेरे लिए तो यह बहुत ही पीड़ादायक क्षण है। उन्होंने कहा, कल्याण सिंह जी उ. प्र. ही नहीं भारतीय राजनीति की वह कद्दावर हस्ती थे, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से देश और समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनका लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित रहा। वे उत्तर प्रदेश के अत्यंत लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में जाने गए

 

Uttarakhand

कल्याण सिंह ने भयमुक्त शासन दिया- अमित शाह 
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कल्याण सिंह जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी कर्तव्यनिष्ठा व राजनीतिक कौशल से सुशासन की संकल्पना को साकार कर जनता को भय व अपराध से मुक्त एक जनकल्याणकारी शासन दिया और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार कर आने वाली सरकारों के लिए उत्कृष्ट आदर्श भी स्थापित किए।

उन्होंने ट्वीट किया, जन-जन के हृदय में बसने वाले प्रखर राष्ट्रवादी आदरणीय कल्याण सिंह जी जैसा महान व्यक्तित्व ढूंढने पर विरले ही मिलता है. बाबूजी ने अपनी कर्मठता से विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहते हुए किसान, गरीब और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर देश की प्रगति में अपना अनुपम योगदान दिया।

राजनीति के एक युग का अंत- ओम बिरला
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा, कल्याण सिंह का निधन राजनीति के एक युग का अंत है।

नितिन गडकरी ने जताया दुख 


यूूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख 

Uttarakhand

 

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *