घर की नकारात्मक ऊर्जा हटाने के उपाय

” *मांगलिक भोर का हार्दिक अभिनन्दन एवं सु स्वागत* ”

Uttarakhand

पंडित हर्षमणि बहुगुणा

जैसा की आप जानते हैं कि हर घर में कोई न कोई वास्तु दोष अवश्य मिलता है ऐसे में घर में कोई न कोई समस्या बनी रहती है। वास्तु दोष से घर में नकारात्मक उर्जा भी इकट्ठी होती रहती है जो घर में कलह का कारण भी बन जाती है तो साथ ही परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य की हानी पैसे की बचत न होने जैसी समस्या उत्पन्न कर देती है। आज कुछ उपाय पोस्ट कर रहा हूँ जिससे आप घर में नकारात्मक उर्जा को समाप्त कर सकें।

1.एक कटोरी में जल लेकर उसे तीन से चार घंटे के लिए सूर्य की रोशनी में रख दें और फिर उसे भगवान का स्मरण करते हुए पूरे घर में आम या अशोक के पतों से छिड़क दें। ड़इसके लिये आप गौमूत्र या गंगाजल का प्रयोग भी कर सकते हैं*।

2. *घर में आप गुग्गूल की धुप जलाकर किसी भी मन्त्र का जप करते हुये पूरे घर में घुमायें ये भी नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर करने का उत्तम उपाय है।

3. *शाम के समय घर के सभी कोनों में नमक बिखेर दें और सुबह उस नमक को बाहर फेंक दें, कोनों की सफाई करके। नमक को नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने वाला माना गया है। आप पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक मिला सकते हैं।

4. *घर में हर रोज कुछ समय के लिए भजन कीर्तन अवश्य लगायें या पूजा करते समय घंटी आदि बजाते हुए मधुर स्वर में भजन गायन करें।

5. *शंख की ध्वनि भी इस कार्य के लिय उत्तम मानी जाती है और शंख से घर में जल भी छिडक सकते हैं। एक अन्य मान्यता के अनुसार घर में शंख रखना शुभ नहीं माना जाता ये केवल मन्दिर में रखना चाहिए।

Uttarakhand Uttarakhand

6. *यदि आप किसी ऐसे घर में प्रवेश करते हैं जहाँ पहले अन्य कोई रहता था तो उनके द्वारा छोड़ी हुई नकारात्मक उर्जा दूर करने के लिए सबसे बेहतर उपाय है कि आप घर में पहले रंग रोगन करवा लें उसके बाद घर में प्रवेश करें।

7. *घर की सभी खिडकियों को हर रोज कम से कम 20 मिनट अवश्य खोलना चाहिए।

8. *गाय के देशी घी का दीपक हर रोज घर में जलाना भी घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।

9. *घर के मन्दिर में देवी देवताओं को चढ़ाये गये फूल के हार दूसरे दिन अवश्य उतार देने चाहिए पुराने फूल भी नकारात्मक ऊर्जा देते हैं ।

10. धूल मिटटी कबाड़ खराब बिजली के उपकरण भी घर से हटा देने चाहिए ये भी नकारात्मक ऊर्जा देने वाले होते हैं।

11. *घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगायें।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

*इन सामान्य उपायों द्वारा आप अपने घर की नकारात्मक ऊर्जा को काफी हद तक कम कर सकते हैं साथ ही आप समय समय पर घर में हवन आदि भी करवाते रहें।