चंबा : किशोर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात, किया डोर-डोर टू कैंपेन

चंबा।

Uttarakhand

टिहरी सीट पर भाजपा के प्रत्याशी किशोर उपाध्याय ने आज चंबा में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। मन की बात संपन्न होने के बाद किशोर उपाध्याय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात प्रत्येक व्यक्ति को सुननी चाहिए, मन की बात बहुत प्रेरणादायक होती है और बहुत कुछ सीखने को मिलता है। भाजपा नेता खेम सिंह चैहान ने मन की बात से प्रेरणा लेने के साथ ही कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार में जुटने को कहा। उन्होंने बूथ स्तर पर जीत सुनिश्चित करने को कहा। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का मंत्र है बूथ जीता, चुनाव जीता। इस मौके पर भाजपा नेता नलिन भट्ट, अतर सिंह तोमर, जय सिंह नेगी, सुशील बहुगुणा, सतबीर पुंडीर, संदीप रावत, रघुवीर सिंह रावत, उदय रावत, अक्षत बिजल्वाण आदि मौजूद थे।

राजनीति, सामाजिक, आर्थिक शुद्धिकरण लक्ष्य

Uttarakhand
Uttarakhand

किशोर उपाध्याय ने चंबा नगर में डोर टू डोर प्रचार कर वोट मांगे। इस मौके पर किशोर उपाध्याय ने कहा कि यहां की राजनीति का शुद्धिकरण, सामाजिक शुद्धिकरण, आर्थिक शुद्धिकरण, शैक्षिक सुदृढीकरण करना हमारा लक्ष्य है।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *