टिहरी का रण : खेमड़ा की प्रधान सहित दर्जनों ग्रामीणों ने थामा उत्तराखण्ड जनएकता पार्टी का दामन

नई टिहरी।

विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रजनी मखलोगा भाजपा छोड़ उतराखंड जनएकता पार्टी में शामिल हुई। इस दौरान उजपा पदाधिकारियों ने उनका  फूलमालाओं से स्वागत किया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ निर्मला बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद थपलियाल, शहर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अनीता थपलियाल, शहर उपाध्यक्ष ममता रावत, पूर्व प्रधान महावीर नेगी, पूर्व सैनिक महावीर उनियाल, पंचम नेगी, उतम नेगी, दिनेश नेगी, विजय नेगी आदि मौजूद थे।