स्वामी रामतीर्थ परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया

Oplus_16908288

चम्बा : स्वामी रामतीर्थ परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

स्वामी रामतीर्थ परिसर में विकसित भारत के निर्माण में महिला वैज्ञानिकों की होने वाली भूमिका पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। प्रोफेसर डी एस बागड़ी एवं प्रोफेसर डी के शर्मा ने विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी प्रोफेसर पी डी सेमल्टी ने रोज़मर्रा की ज़िंदगी में विज्ञान के उपयोग के बारे में जानकारी दी। प्रोफेसर आर सी रमोला ने इस दिवस को मनाने के कारण एवं भारत की महिला वैज्ञानिकों द्वारा आज तक की गई शोध की जानकारी दी। प्रोफेसर ए ए बौड़ाई ने परिसर में विज्ञान के प्रचार प्रसार हेतु होने वाले प्रयासों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गई जिसमें विज्ञान की उपयोगिता पर भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साइंस टॉक में उत्कर्ष वर्मा फर्स्ट, रितिका रावत सेकंड, शुभम पुंडीर थर्ड रहे पोस्टर प्रतियोगिता में दिव्या काला फर्स्ट, दीपिका भट्ट सेकंड, किशन उनियाल थर्ड रहे.

क्विज फर्स्ट नितिका , प्रज्ञा , दिव्या, सचिन रहे सेकंड शुभम , हरीश , सत्यम सौरव रहे. थर्ड मनीषा , काजल , कनीशा, शुभम उनियाल रहे. पीएचडी प्रेजेंटेशन में ऋतुश्री और दिव्या काला ने सर्वोच्च स्थान पाया. इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ के सी पेटवाल, डॉ दिलीप मीणा, डॉ शुभ्रदीप मिस्त्री, डॉ आशीष डोगरा, डॉ नीरज जोशी, डॉ देवम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *